About Us


...
डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर

प्राचार्य

अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी

प्राचार्य संदेश

प्राचार्य संदेश अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर शहर के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सभी नवागंतुक अध्ययनरत छात्राऐं, विद्याविद्, अभिभावक गण, समस्त जन समूह एवं प्रबुद्ध संचालक समिति सदस्य गण का हार्दिक अभिनन्दन। तीन दशकों से अधिक कार्यकाल में बालिकाओं को औपचारिक शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में अपना योगदान दे रही संस्था ने सत्र 2023-24 की चुनौती पूर्ण परिस्थितियों को अवसर में परिवर्तित कर वैश्विक समुदाय के अन्तर राष्ट्रीयस्तर को छूने के लक्ष्यों को निर्धारित किया है। वर्तमान के अत्यन्त विषम परिस्थितियों में छात्राओं को आशानुरूप उत्कृष्ठ ज्ञान से परिपूर्ण करना तथा उनके चहुॅमुखी विकास को तराशने हेतु सत्र 2022-23 मे महाविद्यालय में अनेकानेक नवाचार किये है। उत्कृष्ट विषय-विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक माध्यमों का उपयोग करते हुए छात्राओं को पूर्ण ज्ञान देने के कृत संकल्प के साथ-साथ संकाय सदस्यों ने छात्राओं को अपने-अपने विषय की व्यापकता को भी आत्मसात् किया है। इसके तहत इच्छुक छात्राऐं एवं अभिभावको को निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया जाना तथा छात्राओं को उत्कृष्टता हेतु राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय मंचों से जोडने का अवसर दिया जायेगा। इस नवाचार से गंगापुर शहर की बालिकाओं के ज्ञान व स्थानीय कार्यो को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आशा है इसका लाभ अधिक से अधिक छात्राऐं/बालिकाऐं उठाने हेतु महाविद्यालय से जुडेंगी। आप सभी के सहयोग से विश्व समुदाय में अवश्यमेव गंगापुर शहर का नाम शिक्षा के माध्यम से महिला शक्तिकरण में स्थापित होगा। आप सभी के सहयोग से विश्व समुदाय में अवश्यमेव गंगापुर शहर का नाम शिक्षा के माध्यम से महिला शक्तिकरण में स्थापित होगा। इसी आशा के साथ ! डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर प्राचार्य अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी